तीन अवैध ईंट भट्ठा संचालकों पर केस

[Brick Kiln Database - Related News]

बरवाडीह थाना में लातेहार जिला सहायक खनन पदाधिकारी रामनरेश सिंह ने अवैध ढंग से ईंट भट्ठा संचालित करने पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पोखरीकला के आफताब अंसारी, मुर्गीडीह के पिंटू पासवान और पाटन निवासी प्रेम कुमार गुप्ता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। पिंटू और प्रेम कुमार दोनों साझेदारी में अवैध ईंट भट्ठा चला रहे हैं। इधर टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में संचालित हो रहे कई ईंट भट्ठा संचालकों में भी कार्रवाई के भय से हड़कंप मच गया है।