अवैध कोयले से संचालित हो रहे ईंट भट्ठा

[Brick Kiln Database - Related News]

बालूमाथ प्रखंड में इन दिनों अवैध कोयले से कई ईंट भट्ठे धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र के सेरेगाड़ा, रजवार, मासियातु, बालू समेत कई स्थानों पर यह गोरखधंधा चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सेरेगाड़ा में संचालित ईंट भट्ठे पर कोयला बगल के कारीमाटी, बड़काबोंड, बलजोबरा के अवैध खदान से ट्रैक्टर से लाया जाता है। एक भट्टे में प्रत्येक महीने दो फायर किया जाता है। जिसमें लगभग एक लाख ईंट पकाया जाता है। जिसमे लगभग 50 टन कोयले की आवश्यकता पड़ती है। चिमनी भट्टा के संचालकों द्वारा पदाधिकारियों को गुमराह करने के लिए एक ट्रक वैध कोयला कोलियरी से गिरा कर रखा जाता है। उसी के आड़ में प्रत्येक महीने अवैध कोयले का उपयोग धड़ल्ले से की जाती है। ईंट संचालक नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अवैध चिमनी चलाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की मिलीभगत होती है। इसी कारण बेखौफ होकर धड़ल्ले से दर्जनों ईंट भट्ठे संचालित हो रहे है।